API Live Today के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:- 9451391097,7007891881 ईमेल:[email protected]

API Live Today

No.1 news portal of India

हर्सोल्लास से मनाया गया क्लेट्रेट में स्वतंत्रता दिवस

महराजगंज/रहमतुल्लाह सिद्दीकी

आज जनपद में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण किया। झण्डारोहण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का एक समृद्ध इतिहास रहा है। लेकिन लगातार आक्रमण और औपनिवेशिक ताकतों के कारण ये समृद्धि समाप्त हो गयी। आज स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर हमें ये संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने राष्ट्र को पुनः विश्व मे गौरवपूर्ण स्थान दिलाएंगे। एक राष्ट्र के रूप 15 अगस्त के महत्व सिर्फ इतना नहीं है कि हम इस दिन स्वतन्त्र हुए, बल्कि इस दिन पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक उस वैज्ञानिक सीमा का भी निर्धारण हुआ, जिसने हमें भारतीय के रूप में सूत्रबद्ध किया। 75 वर्ष की हमारी सबसे बड़ी थाती है कि हमने उन तमाम लोगों की आशंकाओं को निर्मूल साबित किया, जो एक राष्ट्र के रूप में भारत के असफल होने की बात करते थे। लेकिन हमें इससे बहुत आगे जाना है और इसके लिए हमें संप्रदायवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद जैसे संकीर्ण विचारों से बाहर आना होगा।
जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों में मिष्ठान-वितरण भी किया। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ पूरे होने पर जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों को सम्मानित भी किया गया।
कलेक्ट्रेट के अतिरिक्त शहर के विभिन्न भागों में स्वतंत्रता दिवस समारोहों का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा सुबह नगर पालिका परिषद कार्यालय से मुख्यालय तक और जीएसवी स्मारक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा विद्यालय से शिब्बन लाल सक्सेना चौराहे तक प्रभात फेरी निकाली गयी। विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया और शहीद स्मारक स्थलों पर पुष्पांजलि भी दी गयी।