लख़नऊ/हेड
उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जी के निधन पर देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि
श्री कल्याण सिंह जी उ. प्र. ही नहीं भारतीय राजनीति की वह क़द्दावर हस्ती थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से देश और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित रहा। वे उत्तर प्रदेश के अत्यंत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जाने गए।
जनसंघ के समय से ही उन्होंने भाजपा को मज़बूत बनाने और समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए कड़ी मेहनत की। श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी महती भूमिका के लिए उन्हें यह देश हमेशा याद रखेगा। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है और मेरे लिए तो यह बहुत ही पीड़ादायक क्षण है।
श्री कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की बैठक बुलाई मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक चल रही है कैबिनेट बैठक में कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पास किया जाना है
More Stories
संदिग्ध परिस्थितियों ADM की मौत
पढ़िये मुख्यमंत्री का जनपद में कार्यक्रम कब और कहाँ
सिद्धार्थनगर में राज्यपाल के कार्यक्रम का पत्रकारों ने किया बहिष्कार