महराजगंज/ब्यूरो
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा पिपरदेउरवा स्थित राजकीय गेहूँ क्रय केंद्र-खाद्य विभाग, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।
खाद्यान्न केंद्र के निरीक्षण में जिलाधिकारी महोदय ने रेंडमली दो बोरियों की तौल कराया, जिनकी माप सही थी। उन्होंने मौके पर मौजूद कोटेदार रामअचल गुप्ता से खाद्यान्न उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। कोटेदार द्वारा बताया गया कि खाद्यान्न उचित मात्रा में व गुणवत्तायुक्त मिलता है। मौके पर उपस्थित विपणन निरीक्षक द्वारा जिलाधिकारी महोदय को सूचित किया गया कि 13 कोटेदारों द्वारा अनाज प्राप्त कर लिया गया, शेष को दिया जा रहा है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दीपावली के पहले अनाज उठान का कार्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि लाभार्थियों को दीपावली से पूर्व अनाज प्राप्त हो जाये।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान सुश्री अर्चना यादव, सहायक अध्यापिका अनुपस्थित मिलीं। इस संदर्भ में जिलाधिकारी महोदय ने बी.एस.ए. को अग्रिम आदेश तक अध्यापिका का आज का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
प्राथमिक विद्यालय पिपरदेउरवा के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका सुश्री नीलिमा वर्मा अनुपस्थित मिलीं, जिनके बारे में सूचित किया गया कि वे सी.एल. पर हैं। इस संदर्भ में जिलाधिकारी को जांच कर समुचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। विद्यालय का फर्श क्षतिग्रस्त होने पर जिलाधिकारी महोदय ने नाराजगी व्यक्त की और प्रधानाध्यपिका व खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में स्टाफ तो मौजूद था, किंतु बच्चे अनुपस्थित थे। केंद्र तक आने वाली सड़क भी खराब थी, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और सी.डी.पी.ओ सदर और आंगनबाड़ी कार्यकत्री को कारण बताओ नोटिस जारी कर समुचित कार्यवाही हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया।
More Stories
पढ़िये महराजगंज में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कब और कहाँ
महराजगंज महोत्सव के पहले दिन का हुआ उद्धघाटन …
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया