महराजगंज/ब्यूरो

महराजगंज में अपर मुख्य सचिव का हुआ आगमन …
आज कलेक्ट्रेट सभागार में मीटिंग के बाद अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास, पंचायती राज व राजस्व विभाग द्वारा एन.आर.एल.एम. के सहयोग से आत्मनिर्भर महिला किसान प्रोड्यूसर कं. लि. द्वारा आयोजित महराजगंज मार्ट का उद्घाटन किया।
अपर मुख्य सचिव द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनके व्यवसाय व उत्पादों के बारे बात की गई। समूह की महिलाओं द्वारा बताया कि इस कंपनी को एन.आर.एल.एम. के सहयोग से खड़ा किया गया है और वे की वे सभी डायरेक्टर हैं। अपर मुख्य सचिव ने उनके उत्पादों की तारीफ करते हुए कहा कि मैं ऊपर भी आप लोगों के उत्पादों के खरीद हेतु प्रयास करूंगा, क्योंकि आप लोगों के उत्पाद न सिर्फ अच्छे हैं, बल्कि सस्ते भी हैं। समूह की महिलाओं ने अपर मुख्य सचिव को इसके लिए धन्यवाद भी किया।
इसके बाद अपर मुख्य सचिव जवाहरलाल नेहरू पी.जी. कॉलेज में आयोजित सरस मेले में गए। उन्होंने मेले का उद्घाटन करते किया और मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समूहों से बात भी की। बातचीत में जागृति समूह की महिलाओं द्वारा बताया गया कि आज मेले में उन्होंने ₹ 3000/- की बिक्री की है, जिसपर सचिव महोदय ने प्रसन्नता व्यक्त की। माँ वैष्णव समूह की महिलाओं ने भी लगभग 700 के इलेक्ट्रिक उत्पादों की बात कही। स्वयं अपर जिलाधिकारी ने एक स्टॉल से अचार व मुरब्बे खरीदे। अपर मुख्य सचिव ने मेले की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से इस प्रकार के छोटे-छोटे समूहों को व्यापार का एक मंच मिलता है, जिससे इन समूहों का व्यापार बढ़ता है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए।
मेले में अपर मुख्य सचिव के साथ जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।



More Stories
देखिये कैसे भारतीय जनता पार्टी के जयकारे लगाते हुए नेता जी भूल गए तिरंगे का सम्मान करना
देखिये उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के शिक्षा विभाग के दूध में पानी या पानी मे दूध का कारनामा और अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजो को चरितार्थ करती बालिका रसोईया
कानपुर व्यवसायी मनीष गुप्ता मर्डर केस में वायरल विडिओ की अलग कहानी