API Live Today के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:- 9451391097,7007891881 ईमेल:[email protected]

API Live Today

No.1 news portal of India

व्यापार मंडल ने जागरूक कर कराया लोगो का वैक्सीनेशन

महराजगंज /रहमतुल्लाह सिद्दीकी

कोल्हुई युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वाधान में कैम्प लगाकर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान सम्पन्न, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ…

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा टीम ने कोल्हुई बाज़ार के प्राथमिक विद्यालय पर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाया जिसका उदघाटन फरेंदा सीओ सुनील दत्त दुबे ने रिबन काटकर किया। पूरी जानकारी के लिए बता दे सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कोल्हुई के युवा अध्यक्ष देव अग्रहरि के नेतृत्व में कस्बे के प्राथमिक विद्यालय पर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाया गया ,जिसमें व्यापारियों व अन्य जरूरतमंदों से कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर जागरूक किया गया , सीओ फरेंदा ने कहा कि तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीनेशन कराना बहुत जरूरी है ,उसके लिए कोल्हुई व्यापार मंडल युवा टीम ने जो जागरूकता अभियान चलाया है वो बहुत ही सराहनीय है , सीओ ने सभी लोगो से वैक्सीन लगवाने की अपील किया। इस दौरान युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष देव अग्रहरि ने कहा की टीका पूरी तरह सुरक्षित है अफवाहों पर ध्यान न दे,समय से सभी लोग टीकाकरण कराए। उक्त टीकाकरण कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी बृजमनगंज डॉ संतोष दुबे, डॉ मंजय शर्मा , सुधा सिंह,विनीता, धर्मेन्द्र शाही,आलमगीर समेत स्वास्थ्य विभाग के कई लोग उपस्थित रहे वही उक्त कर्मचारियो को व्यापार मंडल की टीम द्वारा गुलदस्ता देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया गया और सभी को जलपान भी कराया गया।इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, उपाध्यक्ष राजा वर्मा,कोषाध्यक्ष किशन खेतान , नगर अध्यक्ष नौतनवा संतोष जायसवाल समेत नगर अध्यक्ष कोल्हुई श्रीराम जायसवाल, ग्राम प्रधान कोल्हुई रामकेश प्रजापति,योगेन्द्र सिंह,उपेन्द्र सिंह,बिल्लू सिंह,राममिलन जायसवाल, कृष्ष्णशंकर उपाध्याय ,अकबाल अहमद
युवा उपाध्यक्ष अभिषेक रोनियार,युवा संयुक्त मंत्री मोहन प्रजापति, गणेश मद्धेशिया अफरोज खान,अजीज खान,रवि गौड़,असलम खान,बृजलेश गुप्ता ,मनीष वर्मा, नागेश्वर पंकज,विनोद वर्मा,रामानंद,समेत ,डॉक्टर विवेक मिश्र,सेराज खान सहित तमाम व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।