महराजगंज/रहमतुल्लाह सिद्दीकी
महराजगंज जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में दो मृतक आश्रितों अनूप प्रकाश चन्द औऱ नसीम खान को तृतीय श्रेणी कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। स्व. रामअवध प्रशासनिक अधिकारी तहसील निचलौल,निवासी ग्राम महदेवा बुजुर्ग ( निराला नगर) तहसील फरेन्दा की मृत्यु 28 अप्रैल 2021 तथा स्व. गुफरान खान नजारत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, निवासी हमीद नगर वार्ड नं.16 नगर पालिका परिषद महराजगंज की 3 मई 2021को सेवाकाल में मृत्यु हो जाने के कारण इनके पुत्रों को मृतक आश्रित श्रेणी में नियुक्त किया गया है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा दोनों अभ्यर्थियों को कलेक्ट्रेट कार्यालय से नियुक्ति पत्र दिया गया।
जिलाधिकारी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए ईमानदारी से काम करने के लिए कहा।
More Stories
पढ़िये महराजगंज में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कब और कहाँ
महराजगंज महोत्सव के पहले दिन का हुआ उद्धघाटन …
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया