आजमगढ़/ब्यूरो
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आजमगढ़ दौरे के दरमियान बोले 40सालों में नही बदला आजमगढ़ की तसवीर….
व्यपारियो से बोले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा, उद्योग के लिए पूरी दुनिया में जाना जाएगा पूर्वांचल
आजमगढ़ के दौरे पर देर रात पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस संवाद कार्यक्रम में आजमगढ़ व मऊ के व्यापारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में व्यापारियों के साथ उनकी समस्याओं और उसके समाधान पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही यह बातें सरकार तक पहुंचाई जाएगी, जिससे पूर्वांचल का व्यापार और अधिक बढ़े।
40 वर्षों में नहीं बदला आजमगढ़
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने आजमगढ़ जिले पर तंज कसते हुए कहा कि आज 40 वर्षों बाद भी आजमगढ़ नही बदला है। जिले का विकास नहीं हुआ है। जिले की जनता का आहवान करते हुए कहा कि जो गलती आप लोग इतने दिनों से करते आ रहे हैं, विधानसभा के चुनाव में मत करना। जिससे आजमगढ़ का भी विकास हो सके। आजमगढ़ अपराध के लिए जाना जाता है। भाजपा के राज में अपराध जरूर कम हुआ है। हमें इसकी छवि को बदलना है।
पूरी दुनिया में जाना जाएगा पूर्वांचल….
व्यपारियो से बाचतीत करते हुए एके ने कहा कि यूपी में जो विकसित इलाके हैं। उन्हें देखकर एक बात समझ में आती है कि इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक कर काफी कुछ किया जा सकता है। पूर्वांचल में औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता पड़ेगी। राज्य सरकार उस दिशा में काम कर रही है, और हम उसे और अधिक गति देंगे। वन डिस्ट्रिक वन प्रोजक्ट के माध्यम से यहां की ब्लैक पॉटरी को पहचान मिली है। एके शर्मा का कहना है कि आने वाले दिनों में पूर्वांचल उद्योग के क्षेत्र में देश ही नहीं दुनिया में अग्रणी बने ऐसा प्रयास हम लोग कर रहे हैं
साथ ही पार्टी की गुडवत्ता बताते हुए उत्तरप्रदेश में पूर्वांचल की अपनी एक अलग पहचान है जो धूमिल हो गई है ।
More Stories
प्यार की नगरी में इनकम टैक्स की छापेमारी
हिमांचल प्रदेश में सरकार बनते ही महंगाई डायन हुई सवार..
लूट औऱ छिनैती रोकने का नया प्रयास महराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक का