लख़नऊ/हेड
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन
वो पिछले कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ के चंदन अस्पताल में भर्ती थे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष तथा दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र, जनपद आजमगढ़ के विधायक श्री सुखदेव राजभर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री सुखदेव राजभर एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि थे। संसदीय नियमों एवं परम्पराओं की उन्हें गहरी जानकारी थी। श्री राजभर निर्धन और कमजोर वर्गाें के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते थे।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए स्व0 श्री सुखदेव राजभर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
More Stories
पाक के दोस्त तुर्की पर आर्थिक चोट जारी,फल विक्रेताओं ने सेब नहीं खरीदने का किया फैसला
केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के मुनाफे में रिकॉर्ड 71 फीसदी की बढ़ोत्तरी, सभी क्षेत्रों में वृद्धि
संदिग्ध परिस्थितियों ADM की मौत