API Live Today के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:- 9451391097,7007891881 ईमेल:[email protected]

API Live Today

No.1 news portal of India

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड वैक्सिनेशन में उत्तर प्रदेश नम्बर एक पर

दिल्ली/हेड
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक संख्या में कोविड वैक्सीन शॉट्स दिए हैं, लेकिन आबादी की पूरी तरह से वैक्सीनेशन मामले में महाराष्ट्र चार्ट में सबसे ऊपर है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य यूपी में अब तक 12.21 करोड़ वैक्सीन शॉट्स दिए हैं। इनमें से केवल 2.78 करोड़ दूसरी खुराक हैं, जबकि 9.43 करोड़ पहली खुराक हैं।
जनसंख्या के मामले में दूसरे स्थान पर रहे महाराष्ट्र ने वैक्सीन की 9.32 करोड़ खुराक दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार सुबह तक के आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य ने 2.88 करोड़ दूसरी खुराक और 6.43 करोड़ पहली खुराक दी है। गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में देशभर में टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ी है, कुल खुराक के मामले में गुजरात तीसरा स्थान से खिसक कर चौथे पर आ गया है। जबकि पश्चिम बंगाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बंगाल ने 6.85 करोड़ शॉट दिए हैं, जिसमें 1.87 करोड़ सेकेंड डोज शामिल हैं। वहीं, गुजरात में अब तक 6.76 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है, जिनमें से 2.35 करोड़ दूसरी खुराक शामिल है। 100 करोड़ के आंकड़े में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 12.21 प्रतिशत योगदान है, इसके बाद महाराष्ट्र (9.32 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (6.85 प्रतिशत) का स्थान है। जबकि मध्य प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश भी लिस्ट में कुल डोज के मामले में टॉप 10 राज्यों में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक संख्या में कोविड वैक्सीन शॉट्स दिए हैं, लेकिन आबादी की पूरी तरह से वैक्सीनेशन मामले में महाराष्ट्र चार्ट में सबसे ऊपर है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य यूपी में अब तक 12.21 करोड़ वैक्सीन शॉट्स दिए हैं। इनमें से केवल 2.78 करोड़ दूसरी खुराक हैं, जबकि 9.43 करोड़ पहली खुराक हैं।
बूस्टर डोज कर सकता है इंतजार, पहले भारतीय वयस्कों को फुली वैक्सीनेट करना जरूरी: वीके पॉलबूस्टर डोज कर सकता है इंतजार, पहले भारतीय वयस्कों को फुली वैक्सीनेट करना जरूरी: वीके पॉल
जनसंख्या के मामले में दूसरे स्थान पर रहे महाराष्ट्र ने वैक्सीन की 9.32 करोड़ खुराक दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार सुबह तक के आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य ने 2.88 करोड़ दूसरी खुराक और 6.43 करोड़ पहली खुराक दी है। गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में देशभर में टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ी है, कुल खुराक के मामले में गुजरात तीसरा स्थान से खिसक कर चौथे पर आ गया है। जबकि पश्चिम बंगाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बंगाल ने 6.85 करोड़ शॉट दिए हैं, जिसमें 1.87 करोड़ सेकेंड डोज शामिल हैं।