महराजगंज/ब्यूरो
14 नवम्बर 2021
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा गोसदन मधवलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा गोसदन में निर्मित पोखरों, पशुओं के शेड, दान-भूसा के गोदाम व वर्मीकम्पोस्ट पिट का निरीक्षण किया गया। गोदान प्रभारी डॉ. दिलीप सिंह द्वारा बताया गया कि वर्तमान में गोसदन में कुल 800 गोवंशीय पशु हैं। जिनमे 137 गाय और 663 सांड हैं। गोसदन पर भूसा-दाना पर्याप्त उपलब्ध था।
जिलाधिकारी द्वारा गोसदन के खाते का बैंक स्टेटमेंट प्रस्तुत करने हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने वर्मीकम्पोस्ट हेतु नया टेंडर निकालने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि गोसदन में आने वाले प्रत्येक पशु की ईयर टैगिंग तुरन्त सुनिश्चित की जाए। गोसदन की खाली भूमि पर टेंडर निकालने के विषय पर जिलाधिकारी ने विचार करने के बाद निर्णय लेने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान एस०डी०एम० निचलौल सत्य प्रकाश मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
पढ़िये महराजगंज में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कब और कहाँ
महराजगंज महोत्सव के पहले दिन का हुआ उद्धघाटन …
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया