महराजगंज/ब्यूरो
22 नवम्बर 2021
आज जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा बद्रीदास संस्कृत उ. मा. विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यपिका पुनीता मिश्रा व दो अन्य अध्यापक उपस्थित मिले, किंतु विद्यालय में छात्र उपस्थिति शून्य रही। विद्यालय में पूर्व मध्यमा में 19 और उत्तर मध्यमा में 30 छात्रों का नामांकन है। इस स्थिति पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अग्रिम आदेश तक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यपिका सहित सभी शिक्षकों के वेतन को बाधित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर विद्यालय में कम से कम 50% उपस्थिति सुनिश्चित कर, सूचित करें। इसके उपरांत पुनः इस बात की जांच की जाएगी। उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई, पठन-पाठन, छात्र संख्या व अभिलेखों को सम्यक बनाये रखने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहे।
More Stories
पढ़िये महराजगंज में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कब और कहाँ
महराजगंज महोत्सव के पहले दिन का हुआ उद्धघाटन …
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया