महराजगंज/रहमतुल्लाह सिद्दीकी
प्रदेशस्तरीय होमगार्डस परेड में जनपद के कमांडेंट होमगार्डस और चार जवानों ने किया प्रतिभाग।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होमगार्ड्स का स्थापना दिवस होमगार्डस मुख्यालय लखनऊ में मनाया गया। इस अवसर पर होमगार्ड्स मुख्यालय लखनऊ पर आयोजित सेरेमोनियल परेड में प्रदेश के विभिन्न जिलों के होमगार्ड्स जवान प्रतिभाग किए। जनपद महराजगंज से भी राज्य स्तरीय परेड समारोह में 4 जवानों को शामिल होने का अवसर मिला। इस परेड का नेतृत्व विन्ध्याचल पाठक जिला कमांडेंट होमगार्ड्स महराजगंज ने सेकेंड इन कमांड के रूप में किया। शानदार परेड का मान प्रणाम मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि के रूप में धर्मवीर प्रजापति राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं कारागार ने स्वीकार किया। होमगार्ड्स मुख्यालय लखनऊ स्थित परेड ग्राउंड पर आयोजित सेरेमोनियल परेड को देखने के लिए शासन के अधिकारियों के अलावा सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न बलों एवं राज्य पुलिस बल के आला अधिकारी भी आए थे जिन्होंने होमगार्ड विभाग के परेड की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। मंत्री जी ने होमगार्ड्स बल के सभी सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
More Stories
पढ़िये महराजगंज में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कब और कहाँ
महराजगंज महोत्सव के पहले दिन का हुआ उद्धघाटन …
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया