महराजगंज
आज महराजगंज जिलाधिकारी द्वारा कर-करेत्तर मामलों की समीक्षा बैठक की गयी जिसमें जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को टैक्स कवरेज बढ़ाने के साथ-साथ डिफॉल्टरों को पकड़ने का निर्देश दिया ताकि राजस्व में वृद्धि को सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा बकाया वसूली को नियमानुसार तेज करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारियों को क्षेत्र में निकलने को कहा गया, ताकि राजस्व वसूली के साथ-साथ चुनावी तैयारियों को समय से पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि विरासत प्रमाण पत्र को निर्धारित समय-सीमा में जारी किया जाए और ऐसा करते समय ये ध्यान रखा जाए कि विधवा आश्रित छूटने न पाए। एन्टी भू-माफिया मामलों शीघ्र निस्तारित करें। जिलाधिकारी द्वारा आकाशीय बिजली से बचाव हेतु दामिनी ऐप के प्रचार-प्रसार हेतु भी निर्देशित किया गया।
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के संदर्भ में कड़ा रुख दिखाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कहीं ऐसा पाया जाता है, तो संबंधित क्षेत्र के कानूनगो एवम लेखपाल सीधे तौर पर जिम्मेदार माने जाएंगे। इस संदर्भ में उनके प्रदर्शन को उनके ए.सी.आर में दर्ज किया जाए। जिलाधिकारी ने निचलौल तहसील में तालाब आवंटन की समीक्षा का भी आदेश दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, सभी उपजिलाधिकारी/तहसीलदार, सभी ई.ओ. एवम अन्य संबंधित जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
पढ़िये महराजगंज में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कब और कहाँ
महराजगंज महोत्सव के पहले दिन का हुआ उद्धघाटन …
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया