API Live Today के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:- 9451391097,7007891881 ईमेल:[email protected]

API Live Today

No.1 news portal of India

जानिए रिवाल्वर रानी की आधी हकीकत आधा फ़साना

आगरा/ब्यूरो

: रिवॉल्वर रानी बनीं महिला सिपाही की अब ड्यूटी से छुट्टी, SSP ने मंजूर किया इस्तीफा
: कुछ दिन पहले ही आगरा (AGRA) जिले की एक महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में महिला सिपाही पिस्टल दिखाते हुए डायलॉग मार रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। जिसके बाद उन्होंने ट्रोल्स से तंग आकर इस्तीफा दे दिया था। अब एसएसपी मुनिराज जी ने महिला कांस्टेबल का इस्तीफा मंजूर करते हुए उन्हें ड्यूटी से छुट्टी दे दी है। हालांकि एसएसपी ने इस्तीफा मंजूर करने से पहले महिला सिपाही से बात भी की थी।
इस वजह से मंजूर हुआ इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही बनीं। झांसी में प्रशिक्षण के बाद तीन महीने पहले आगरा में नियुक्ति हुई थीं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमे वो रिवॉल्वर का प्रदर्शन करती दिख रही हैं। वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि एसएसपी ने महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने इस्तीफा मिलने पर जांच कराई। इस दौरान सिपाही गैरहाजिर भी हो गईं। नौ सितंबर को उन्होंने पुलिस लाइन में आमद करा ली। रविवार को भी ड्यूटी की। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि सिपाही के इस्तीफे के लिए प्रार्थना पत्र देने पर सीओ सदर राजीव कुमार को जांच दी गई थी। उनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। अब महिला सिपाही से ड्यूटी नहीं करवाई जाएगी।
लगातार बढ़ रहे फॉलोअर्स

महिला सिपाही की मानें तो वो सोशल मीडिया पर आने वाले कॉमेंट्स से बेहद परेशान हैं। जिस वजह से वो इस समय डिप्रेशन का शिकार हो रही हैं। जिस वजह से उन्होंने एसएसपी को अपना इस्तीफा दे दिया। जिस समझ महिला सिपाही ने पिस्टल वाला वीडियो डाला था, तब उनके तीन हजार फालोअर्स थे। मगर, रविवार तक उनके 38500 फॉलोअर्स हो गए। उनके फालोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।