API Live Today के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:- 9451391097,7007891881 ईमेल:[email protected]

API Live Today

No.1 news portal of India

सिसवा चीनी मिल का जिलाधिकारी ने पूजन हवन और किसानों को शॉल ओढ़ा किया पेराई सत्र का उद्धघाटन

महराजगंज/ब्यूरो

30 नवम्बर 2021

आज जनपद के किसानों व प्रशासन के लिए बेहद प्रसन्नता का दिन है, क्योंकि आज से पेराई सत्र 2021-22 के लिए आई०पी०एल० द्वारा संचालित सिसवां चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन किया गया है। इस मिल पर लगभग 25 हजार किसानों से 46 लाख टन गन्ने की खरीद की जाएगी। इसके लिए सात क्रय केंद्र बनाये गए हैं और किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है। प्रशासन का जोर है कि किसानों से अधिकतम खरीद सुनिश्चित कर उनका त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जाये। उक्त बातें जिलाधिकारी  सत्येंद्र कुमार द्वारा सिसवां चीनी मिल के पेराई सत्र 2021-22 के उद्घाटन के मौके पर कही गयीं। इससे पहले उन्होंने मिल के पूजन कार्यक्रम में भाग लिया और इसके बाद काँटा 1व 2 का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी द्वारा गन्ना लेकर आये किसान को शॉल व माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने गन्ना क्रय से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को सुचारू गन्ना खरीद हेतु जरूरी निर्देश भी दिया।
जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि वर्तमान सत्र में सिसवां मिल द्वारा लगभग 25 हजार किसानों से 46 लाख टन के करीब गन्ना क्रय किया जाएगा। इसके लिए अबतक 22 हजार किसानों से सट्टा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गड़ौरा चीनी मिल भी 10 से 15 दिसंबर के बीच पेराई शुरू कर देगा। हमारा प्रयास है कि गन्ना पेराई में शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जाए।
इस अवसर पर विधायक सिसवां प्रेम सागर पटेल व मिल प्रबंधन के लोग भी मौजूद थे।