API Live Today के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:- 9451391097,7007891881 ईमेल:[email protected]

API Live Today

No.1 news portal of India

महराजगंज जिले के पुलिस लाइन में मना झंडा दिवस

महराजगंज/रहमतुल्लाह सिद्दीकी

पुलिस लाइन महराजगंज में “पुलिस झंडा दिवस” का आयोजन किया गया।

आज “पुलिस झंडा दिवस”* के अवसर पर  पुलिस अधीक्षक  डॉ0 कौस्तुभ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन क्वार्टर पर  पुलिस ध्वज फहराकर समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया गया। साथ ही पुलिस महानिदेशक  उत्तर प्रदेश, लखनऊ के संदेश को पढ़कर सुनाया गया एवं सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्य परायणता एवं उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरुप ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री,श्री जवाहर लाल नेहरु जी द्वारा दिनांक 23.11.1952 में सर्वप्रथम उ0प्र0 पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। उ0प्र0 पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरुप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इसी क्रम में जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा थाना/चौकियों में ससम्मान पुलिस ध्वज फहराकर “पुलिस झंडा दिवस” मनाया गया।
उपरोक्त के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा पुलिस कार्यालय पर नियुक्त सभी पुलिस कर्मीयो को झंडा दिवस पर शपथ दिलाकर पुलिस झंडा का आन बान शान बरकरार रखने हेतु प्रेरित किया गया। झंडा दिवस पर शपथ दिलाकर सभी को संबोधित किया गया।